नवागढ़: शिवरीनारायण में पुरानी रंजिश के चलते 3 लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, खोरसी गांव के किशन लाल कर्ष ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण मेला घूमने आया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर करन पटेल, आदित्य पटेल, हरि ने मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।