नवागढ़: खैरताल के स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान 3 कारों पर स्टंट करने वालों पर की गई ₹2800 की कार्रवाई
नवागढ़ पुलिस ने खैरताल गांव के GLD स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान 3 कार पर स्टंट करने वालों पर 28-28 सौ रुपये का समन शुल्क वसूला है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें. दरअसल, खैरताल गांव के GLD स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।