नवागढ़: शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम वायर की चोरी करने वाले 6 अंतरजिला आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम वायर की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपी अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी, संतोष भास्कर, वीरेंद्र सुमन, राज आर्यन उर्फ छोटू वानी, अमन रात्रे, राज आर्यन उर्फ रोहित वानी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों ने बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस के रूप में तैयार कर चोरी की।