बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए अभियान में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में 38 हजार वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 28, 2024 पुलिस ने जिले में पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 3 व पुर्व के मामले में शराब बरामदगी में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन जांच क्रम में 38 हजार रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 28 वारंट का निष्पादन किया गया।