न्यूज़ बिहार के संवाददाता राजेश तिवारी के बेटे डॉ. राज तिवारी की शादी बनेगी यादगार, भव्य तैयारियों ने बढ़ाई रौनक
जलालपुर (सारण)। न्यूज़ बिहार के संवाददाता राजेश तिवारी के सुपुत्र डॉ. राज तिवारी की शादी को यादगार और भव्य बनाने के लिए परिवार की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 19 नवंबर को तिलक 24 नवंबर को विवाहआयोजित होने वाले इस विवाह समारोह को खास बनाने के लिए कई आकर्षक इंतजाम किए जा रहे हैं।
शादी समारोह में बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर विशेष आयोजन और भव्य जयमाला स्टेज तैयार किया जा रहा है। वहीं तिलक समारोह को भी यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। आयोजन स्थल पर लगभग एक बीघा जमीन में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। आकर्षक सजावट के लिए विशेष फूलों की व्यवस्था की जा रही है।
इस भव्य समारोह में कई हजार मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। अतिथियों के स्वागत के लिए शानदार दावत के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। शादी की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है।
राजेश तिवारी की ओर से विशेष आमंत्रण
राजेश तिवारी ने न्यूज़ बिहार परिवार के सभी सदस्यों, पत्रकार बंधुओं, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से आग्रह किया है कि वे इस मांगलिक अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वर-वधू को आशीर्वाद दें।
उन्होंने सभी दोस्तों और न्यूज़ बिहार परिवार के सदस्यों को तिलक एवं विवाह समारोह में सादर आमंत्रित किया है।
स्थान: मठिया, मंगलपुर, प्रखंड जलालपुर, जिला सारण (बिहार)।
दिनांक: 24 नवंबर।
दिनांक 19 नवंबर को तिलक दोनों ही दिन सभी लोग आए हैं
परिवार की कामना है कि सभी मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की उपस्थिति से यह मांगलिक समारोह और भी यादगार बन जाए।
Rahui, Nalanda | Nov 14, 2026