मुंगेर: मुंगेर से CM नीतीश का एलान, कहा- विकास पर भरोसा, अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार
Munger, Munger | Oct 4, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मुंगेर जिला के जमालपुर में मदर डेयरी समेत 15 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें जमालपुर औद्योगिक क्षेत्र में मदर डेयरी प्लांट और मुंगेर-भागलपुर-सबौर मरीन ड्राइव जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। CM ने कहा कि बिहार में विकास पर पूरा भरोसा है और आने वाले 5 वर्षों में लगभग 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा