प्रतापगढ़: 13 दिन बाद खत्म हुई अधिवक्ताओं की हड़ताल, मंत्री के आश्वासन पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर बनी सहमति
प्रतापगढ़ के नवीन न्यायालय भवन में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला अभिभाषक संघ द्वारा पिछले 13 दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं की मांग थी कि नए न्यायालय भवन में चेंबर, बार रूम, कैंटीन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिनकी कमी के कारण लंबे समय से असुविधा बनी हुई थी। गौरतलब है कि अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिम