वारिसलीगंज: अपसढ़ गांव में छठ की आस्था का नजारा, पूर्व विधायक अरुणा देवी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
वारिसलीगंज प्रखंड के असपढ़ गांव में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। छठ व्रतियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विधायक अरुणा देवी ने भी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर छठी मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं भी.