कटोरिया: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कटोरिया में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया
Katoria, Banka | Apr 6, 2026 गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कटोरिया में रविवार देर शाम को वार्षिक समारोह से मनाया गया। रात करीब 10 बजे तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के चैयरमैन सपना शिवानी मौजूद थे। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना कर खूब तालियां बजायी।