पंचकूला: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेक्टर 26 में हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध एक दिवसीय कार्यक्रम
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेक्टर 26 में हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 585 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रों को हाथों के संकेत से नशो के दुष्परिणाम से परिचित करवाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्यूरो के अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने की।