पंचकूला: भीमा देवी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बाइक हुई चोरी, पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत
सोमवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार भीमा देवी कालोनी पिंजौर में एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा किया था, सुबह उठकर देखा तो मोटरसाईकिल कहीं नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल को चारो ओर तालाश किया लेकिन बाइक कहीं नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है