पंचकूला: एचएमटी पिंजौर के नजदीक दो युवकों से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 10 जिंदा रौंद पुलिस ने पकड़े
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा एचएमटी पिंजौर के नजदीक से आज एक एक्सयूवी गाड़ी में सवार दो युवकों को हथियारों सहित पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, 10 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान नवीन कुमार और कुनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच कर रही है।