खगड़िया: 17 सूत्री मांगों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा, गरीबों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग
बदलो सरकार बचाओ बिहार अभियान के सीपीआईएम और सीपीआई के राज्यव्यापी आह्वान पर गुरुवार को पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता संयुक्त रूप से खगड़िया में विशाल जुलूस निकालकर क्लेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले जेएनकेटी इंटर कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडा लिए पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे शहर के जेएनकेटी इंटर काले