खगड़िया: शहर में भीम आर्मी और देश बचाओ अभियान ने निकाला प्रतिरोध कैंडल मार्च, पीएम और सीएम का पुतला फूंका
भीम आर्मी एवं देश बचाओ अभियान का संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की शाम पांच बजे कोशी कॉलेज, खगड़िया से प्रतिरोध मार्च निकालकर डीएम के समक्ष प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मार्ग होते हुए राजेंद्र चौक एवं रेलवे जंक्शन चौक पर पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजयकांत सिंहा का पुतला दहन किया गया।