खगड़िया: जहांगीरा में पंचायत सरकार भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक
खगड़िया प्रखंड के पंचायत सरकार भवन जहांगीरा में गुरुवार की शाम चार बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां लोगों को समाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। बता दें कि गंगा कोशी बाल सेवा संस्थान खगड़िया के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां बाल व्यापार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण ,नशा को रोकने एवं बाढ़ स्वास्थ्य शिक्षा ग़रीबी उन्मूल