खगड़िया: भारती नगर के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, पुलिस जांच कर रही है
खगड़िया शहर के भारती नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल के एक शिक्षक द्वारा छात्र राजा कुमार की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि राजा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें चार टांके लगाए गए हैं।