Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

#बलिया:#मनियर पुलिस ने 123 आबकारी मामलों की 2150 लीटर अवैध देशी शराब नष्ट की* शासन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन” अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 और 2025 में दर्ज आबकारी अभियोगों में बरामद अवैध देशी शराब को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र व थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। न्यायालय सि.ज.जू.डि. पश्चिमी/जे.एम. बलिया के आदेश के क्रम में 27 जुलाई 2026 को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, उपजिला मजिस्ट्रेट बांसडीह, जिला आबकारी अधिकारी बलिया, थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी और हे.मु. योगेन्द्र यादव की उपस्थिति में कुल 123 आबकारी अभियोगों में बरामद 2150 लीटर कच्ची शराब को थाना परिसर के बगल में गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस के अनुसार इस तरह की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Sikanderpur, Ballia | Jul 28, 2026

MORE NEWS

#राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जेएनसीयू में तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण*

#बलिया

#जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (#जेएनसीयू) में 29 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड, साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि दीक्षांत समारोह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। 

#विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल. पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जेएनसीयू में तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण* #बलिया #जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (#जेएनसीयू) में 29 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड, साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि दीक्षांत समारोह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। #विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल. पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sikanderpur, Ballia | Jul 29, 2026

28-29 जुलाई को  विहंग योग आश्रम में होगा 2100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ

#बलिया

 गुरु पूर्णिमा एवं प्रथमाचार्य सद्गुरु धर्मचंद्र देव जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 28 एवं 29 जुलाई को शहर के रोडवेज से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिढडा स्थित विहंग योग आश्रम में 2100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। 
#आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में कई दिनों से व्यापक तैयारियां चल रही हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
#संयोजक अजय राय ने बताया  कि आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करता है तथा सेवा, संस्कार और समाज कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की।

28-29 जुलाई को विहंग योग आश्रम में होगा 2100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ #बलिया गुरु पूर्णिमा एवं प्रथमाचार्य सद्गुरु धर्मचंद्र देव जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 28 एवं 29 जुलाई को शहर के रोडवेज से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिढडा स्थित विहंग योग आश्रम में 2100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। #आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में कई दिनों से व्यापक तैयारियां चल रही हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। #संयोजक अजय राय ने बताया कि आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करता है तथा सेवा, संस्कार और समाज कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की।

Sikanderpur, Ballia | Jul 28, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने बलिया में बाढ़ के खतरा को देखते हुए कई बाते कहीं हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां बाढ़ का ख़तरा लेकिन सरकार सो रही है। 
#ballia #Balliakhabar

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने बलिया में बाढ़ के खतरा को देखते हुए कई बाते कहीं हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां बाढ़ का ख़तरा लेकिन सरकार सो रही है। #ballia #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 28, 2026