गोरखपुर: विश्व सामाजिक न्याय दिवस के मौके पर ओबीसी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक पार्टी बनाने की सिविल में की घोषणा
ओबीसी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने 20 फरवरी को मनाए जाने वाले विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ मौजूदा वक्त की सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। जिसके खिलाफ उन्होंने अब राजनीतिक मंच से 2024 लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी शुरू कर दी है।