गोरखपुर: 40 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता को राजघाट पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक राजघाट की नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्ता हसीना खातून पत्नी भोला निवासी शिवगंज थाना शिकारपुर जनपद बेतिया राज्य बिहार को 40 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 500 ग्राम यूरिया 200 ग्राम नौसादर के साथ गिरफ्तार किया गया है और विधिक कार्यवाही की गई है।