गोरखपुर: हठी माई मंदिर के पास जर्जर बिजली का पोल टूट कर गिरा, बड़ा हादसा होने से टला, पार्षद ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
आज दोपहर में हठी माई मंदिर के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बिजली का जर्जर पोल भर भरा कर गिर पड़ा। सड़क से गुजर रहे लोग इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाने में लग गए। पोल टूटकर एक मकान से जा टकराया और वही अटक गया वरना एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। स्थानीय पार्षद ने कहा कि उन्होंने जर्जर पोल की शिकायत कई बार बिजली विभाग किया लेकिन बिजली विभाग ने नहीं सुना।