गोरखपुर: जंगल तुलसीराम पश्चिम में नगर आयुक्त ने सफाई कार्यो और विकास कार्यों का लिया जायजा
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिम में आज सुबह साइकिल से पहुंचकर साफ सफाई और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड नंबर 22 के पार्षद राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पार्षद द्वारा बताया गया कि नाले पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिस पर नगर आयुक्त ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को निर्देशित किया।