गोरखपुर: कोतवाली क्षेत्र के माया बाजार वार्ड रोड के पास बिजली का पोल गिरा, बड़ा हादसा टला
कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 माया बाजार में इंसुलेटेड तार बदलने का कार्य चल रहा था इसी दौरान एक जर्जर पोल तार खींचने के दौरान एक मकान पर गिर गया । जबकि कार्य के दौरान अवागमन भी चालू था। गनीमत रहेगी किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है वरना बड़ा हादसा हो सकता था । मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद समद गुफरान ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।