घाघरा: घाघरा एस एस हाई स्कूल में मैट्रिक-इंटर के टॉप छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मंत्री हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Sep 27, 2025 घाघरा प्रखंड स्थित एस.एस. हाई स्कूल में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप टेन में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के एसटी, एससी एवं ओबीसी कल्याण मंत्री सह विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष चमरा लिंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।