घाघरा: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर घाघरा हाइ स्कूल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य कार्यक्रम आयोजित
Ghaghra, Gumla | Sep 26, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूरे होने के अवसर पर घाघरा हाइ स्कूल मैदान परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पथ संचालन,शस्त्र पूजन और वार्षिक उत्सव का आयोजन कर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी गुमला विभाग प्रचारक सामी जी उपस्थित हुए।