घाघरा: खनन क्षेत्र के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में सेरंगदाग स्थित हिंडालको कार्यालय के बाहर जड़ा ताला
Ghaghra, Gumla | Sep 27, 2025 सेरेंगदाग खनन क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव से इटकीरी तक जर्जर हो चुके सड़क के विरोध में हिंडालको कार्यालय सेरेंगदाग के बाहर का गेट में ताला लगा दिया है। ग्रामीणों का मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो तभी खनन कार्य शुरू होगा। मूलभूत सुविधा पेयजल सड़क स्कूल हॉस्पिटल का अभाव की बात भी ग्रामीणों द्वारा कही गई।