घाघरा: घाघरा में पोषण माह के अवसर पर बाल विकास विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
Ghaghra, Gumla | Sep 26, 2025 घाघरा प्रखंड में पोषण माह के अवसर पर बाल विकास विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी सेविकाएं पैदल और स्कूटी पर सवार होकर घाघरा ब्लॉक परिसर से रैली की शुरुआत की। रैली विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए स्थानीय लोगों को पोषण के महत्व की जानकारी देती रही और अंततः ब्लॉक परिसर कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।