इटकी: इटकी में पुलिस का अपराध विरोधी जांच अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप
Itki, Ranchi | Aug 29, 2026 इटकी थाना क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। बेड़ो डीएसपी दीपक कुमार और थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी के नेतृत्व में इटकी मोड़ व साहेब मोड़ के पास दर्जनों दो और चार-पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और डिक्की की तलाशी ली गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई,