आदित्यपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, चंपाई सोरेन ने किया नेतृत्व
आदित्यपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इमली चौक से पान दुकान चौक तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए।
यात्रा का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, चंचल गोस्वामी, पंकज सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। चंपाई सोरेन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का संकल्प है।
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और पोटो हो जैसे वीर सपूतों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को पहले भारतीय होने की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
#ChampaiSoren #चंपाईसोरेन #TirangaYatra #तिरंगायात्रा #Adityapur #AdityapurNews #BJPJharkhand #JharkhandNews #IndependenceDay #15August #Tiranga #BharatMata #DeshBhakti #JharkhandPolitics #Seraikela #ViralNews #TrendingNews #YouTubeNews #BreakingNews #LatestNews