चिनिया में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में 9 अगस्त की रात चोरी की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों अजय कुमार यादव और सोनू कुमार साव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने मुखलाल यादव और सुनील कुमार यादव के दो विद्युत मोटर पंप, सुरेंद्र पाल के जेनरेटर का अल्टीनेटर और ट्रक से दो बड़ी बैटरियां व डीजल चोरी किया था।
घटना के बाद एसपी गढ़वा के निर्देश पर रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में चिनिया थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#JharkhandPolice #GarhwaPolice #Chiniya #Garhwa #CrimeNews #PoliceAction #JharkhandNews #BreakingNews #CrimeUpdate #Ranka #PalamuRange #IGPalamu #DIGPalamu #DCGarhwa #ViralNews #LatestNews