UGC रोलबैक आंदोलन में जान गंवाने वाले देवराज सिंह पलाड़ा के घर पहुंचे महिपाल सिंह मकराना | परिवार को दी आर्थिक सहायता ~
जयपुर में UGC रोलबैक आंदोलन के दौरान घायल होने के बाद इलाज के दौरान जान गंवाने वाले देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार से मिलने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही समाज से भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
इस पूरे मामले को लेकर करणी सेना लगातार सरकार से एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।
#jaipur #ugcrollback #breakingnews #breakingnews #jaipurpolice