पीरो: थाने में शिकायत के बावजूद प्रेमा राय के टोला में विधवा महिला को फिर पीटा, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
Piro, Bhojpur | Jul 31, 2026 अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमा राय के टोला में एक बार फिर दबंगों की दबंगई सामने आई है, जहां एक विधवा महिला के साथ दोबारा मारपीट की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार की शाम 5:00 पीड़िता विधवा महिला निर्मला कुँअर ने गांव के देसराज राय एवं गीता देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है।