जमुई मत्स्य विभाग कार्यालय में योगदान देकर लौट रही मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की कार नहर में गिरी
गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई में योगदान कर वापस लौट रही मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा को झपकी आने के बाद जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर नवीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही की फौरन स्थानीय लोगों के बीच- बचाव के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार से मत्स्य प्रसार पदाधिकारी को घा^य^ल अवस्था में निकाला गया और डाक्टर नीरज साह के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां सिर में ब्लड जमने की वजह से उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि प्रीति पूजा का हाल ही में तबादला हुआ था। गुरुवार को वह मत्स्य विभाग कार्यालय जमुई पहुंचकर अपना योगदान दी थी। योगदान देने के बाद वह स्वयं कार चलाकर अपने घर लखीसराय लौट रही थी। इसी दौरान नवीनगर के पास अचानक उन्हें नींद आ गई। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे नाहर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मतस्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल के इर्द-गिर्द अफरा- तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर नीरज साह ने बताया की इलाज के दौरान फिलहाल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी की हालत सामान्य है।सिटी स्कैन रिपोर्ट में सिर में थोड़ा ब्लड ज^मा है जो दवा से ठीक हो जाएगा। फिलहाल इलाज चल रहा है। #jamuibihar #jamuitopnews #jamuiPolice #drnirajsah #Exident
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026