सिरोही: छीबा गांव में जानलेवा हमले के मामले में राजपूत समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Sirohi, Sirohi | Jul 1, 2026 शिवगंज। छीबा गांव में 18 जून को खातेदारी भूमि पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में क्षत्रिय राजपूत समाज ने सिरोही एसपी व अतिरिक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।