राजमहल: तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपये मूल्य के चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार ने इस संवाददाता को जानकारी दी।