रिविलगंज: वज्रपात से किसान की मौत, एक महिला गंभीर रूप से झुलसी
रिवील गंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा दियारा इलाके में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई । जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस कर सचेत हो गई। मृतक की पहचान भादपा नई बस्ती निवासी 60 वर्षीय चंद्रमा चौधरी के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला 35 वर्षीय आरती देवी बताई गई है। जिसका इलाज रिवील गंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।