पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान बिहार एनडीए नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।जेपी नड्डा ने उन्हें सिग्नेचर करने के लिए पेन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, हो गया.. चलें…।