बिहार: रांची रोड स्थित निजी क्लिनिक में प्रसूता को ऑपरेशन के बाद किया रेफर, पटना ले जाते समय हुई मौत
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2026 लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड बस स्टैंड के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक से प्रसूता को ऑपरेशन बाद रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत के बाद परिजन शुक्रवार की सुबह 10 बजे शव लेकर क्लीनिक पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया । मृतका नवादा जिले के नरदीगंज थाना क्षेत्र केसौरिया गांव निवासी मिट्ठू यादव की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी थी।