महरौनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में गुरुवार को फीता काटकर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जहां प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, डिक्स थ्रो, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं शुक्रवार को समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।