भीलवाड़ा: जीव दया अभियान के तहत 100 पानी की टंकियां, पक्षी घर व परिंडे वितरित, सेवा कार्य में उमड़ा जनसमूह
भीलवाड़ा। भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों एवं गौवंश की प्यास बुझाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के तत्वाधान में संचालित “जीव दया अभियान” के अंतर्गत आज हरि सेवा धाम में सेवा कार्य का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराज के पावन सानिध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।