डौण्डीलोहारा: वर्षों से घर में चल रही अवैध शराब बिक्री, महिलाओं ने एकजुट होकर रंगे हाथों पकड़ा
ग्राम भीमकंहार में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतों के बीच महिलाओं ने साहस दिखाते हुए एक व्यक्ति को कथित रूप से शराब बेचते हुए पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं ने मामले की जानकारी सुरेगांव पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी ली।जहां से 7 बोतल शराब बरामद की गई ।