भीलवाड़ा: यूआईटी को जोधपुर उच्च न्यायालय का नोटिस जारी, चार सप्ताह में देना होगा जवाब
राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने यूआईटी भीलवाड़ा द्वारा किए जा रहे प्लॉट आवंटन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित करते हुए आवंटन प्रक्रिया पर फिलहाल रोक बरकरार रखी है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवादित भूखंडों का अंतिम आवंटन नहीं किया जाएगा और पूरा मामला पहले से डिवीजन बेंच में लंबित प्रकरण के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेगा।