भीलवाड़ा: नेहरू रोड पर यूआईटी ने चलाया पीला पंजा, नाले और सड़क पर किए गए अतिक्रमण किए ध्वस्त
भीलवाड़ा नगर विकास न्यास (यूआईटी) ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्ग नेहरू रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क, नालों और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई दोपहर रामस्नेही अस्पताल के आसपास की गई।अस्पताल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध केबिनों और निर्माणों के कारण यातायात बाधित हो रहा था।