भीलवाड़ा: 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के समर्थन में बाल विवाह मुक्ति रथ से जागरूकता गतिविधि आयोजित होगी
बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अनुसार भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस के सहयोगी नवाचार संस्थान द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता गतिविधि के तहत जिले में बाल विवाह अधिनियम की जानकारी के प्रचार प्रसार व रोकथाम के लिए गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार करेगा.