पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के महादेवशाल पेट्रोल पंप के समीप जंगल-झाड़ियों में छिपाकर रखे गए अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली (डाला) को जब्त किया गया। जांच के दौरान प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया गया।