शाहजहांपुर: ककरा काकर कुंड के पास गर्रा नदी में खनन करने वालों ने रोक दिया नदी का पानी, वीडियो सामने आने के बाद भी नही हुई कार्रवाई
ककरा काकर कुंड के पास गर्रा नदी से पिछले काफी समय से रेत का खनन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा खनन करने का ठेका दिया गया। लेकिन उसके बाद मानक के अनुसार खनन हो रहा है या नही, इसका निरीक्षण करने की जहमत नही उठाई। अब ठेकेदार ने नदी का पानी रोकक उसमे मिट्टी डालने के बाद रास्ता बना दिया। वीडियो सामने के बाद भी पुलिस प्रशासन की नींद नही टूटी है।