नगर निकाय चुनाव: हजारीबाग पुलिस अलर्ट नगर निकाय चुनाव को लेकर हजारीबाग पुलिस आज से पूरी तरह सक्रिय हो गई है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 50 हजार रुपये से अधिक नकद न रखें, और आवश्यकता होने पर वैध कागजात साथ रखें।