रजौली: विधायक विमल राजवंशी ने 20 जनसमस्याओं पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रजौली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक विमल राजवंशी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने फुलवरिया जलाशय परियोजना के विस्थापित 850 परिवारों को भू-स्वामी अधिकार दिलाने, करिगांव टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल शुल्क में राहत, सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच तथा अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।