हाथरस: मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों के साथ की प्रेसवार्ता, सत्संग हादसे को लेकर दी जानकारी
जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में बुधवार 3 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी में बताया है कि 2 जुलाई मंगलवार को जनपद हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ बचने के बाद हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। हादसे में हुए घायल लोगों का अलग-अलग जिले के अस्पतालों में उपचार जारी है ।