हाथरस: मुख्यमंत्री के आने से पहले जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी, स्पेशल फोर्स पहुंची जिला अस्पताल
हाथरस के जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल फोर्स ने जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अस्पताल का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री के आने से पहले उड़नदस्ता भी जिला अस्पताल पहुंच चुका है। सत्संग में घायल हुए लोगों से मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में मुलाकात करेंगे।