हाथरस: जनपद हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सत्संग के दौरान घायल हुए लोगों का जाना हाल
जनपद हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्संग के दौरान मची भगदड़ में घायल हुए लोगों का हाल जाना है उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी मुख्यमंत्री के साथ जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना है। हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को मंगलवार को हाथरस के लखनऊ से रवाना कर दिया।